पूर्व राष्ट्रपति की प्रेस सचिव हुईं लूट की शिकार, लुटेरों ने उड़ाई की सोने की चेन
राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक लोधी गार्डन में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की 60 वर्षीय पूर्व प्रेस सचिव अर्चना दत्ता शुक्रावार सुबह लूट की शिकार हुई। अर्चना दत्ता दूरदर्शन, और ऑल इंडिया रेडियो में महानिदेशक के पद
नई दिल्ली। राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक लोधी गार्डन में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की 60 वर्षीय पूर्व प्रेस सचिव अर्चना दत्ता शुक्रावार सुबह लूट की शिकार हुई। अर्चना दत्ता दूरदर्शन, और ऑल इंडिया रेडियो में महानिदेशक के पद पर चुकी हैं।
दत्ता के अनुसार वारदात शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उस वक्त हुई जब वह मॉर्निंग वॉक पर थीं। उन्होंने बताया कि वॉक करते वक्त दो शख्स स्कूटर से उनके पास आए और उनकी सोने की चेन खींचकर मौके से फरार हो गए। वारदात की घटना के बारे मे दत्ता ने अपने साथ ही वॉक कर रहे शख्स को बताई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्चना दत्ता की सूचना के आधार पर तुगलक रोड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।