Move to Jagran APP

शादी के झांसे में उड़ीसा से आई दिल्‍ली, प्रेमी ने दुष्‍कर्म के बाद बाजार में बेचा

रिश्ते के साथ इंसानियत को भी शर्मसार करते हुए शख्स ने किशोरी को शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया फिर उसे बेच दिया। खरीदने वालों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके लिए दुखद यह रहा कि वह आरोपियों के चुंगल से जैसे-तैसे बचकर निकली, तो

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2015 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2015 07:49 AM (IST)
शादी के झांसे में उड़ीसा से आई दिल्‍ली, प्रेमी ने दुष्‍कर्म के बाद बाजार में बेचा

पलवल। रिश्ते के साथ इंसानियत को भी शर्मसार करते हुए शख्स ने किशोरी को शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया फिर उसे बेच दिया। खरीदने वालों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके लिए दुखद यह रहा कि वह आरोपियों के चुंगल से जैसे-तैसे बचकर निकली, तो ऑटो चालकों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

loksabha election banner

होटल में प्रेमी संग सोई थी शादीशुदा, सुबह पंखे से लटका मिला प्रेमी

शादी का झांसा देकर उड़ीसा से लाया था प्रेमिका को

युवक किशोरी को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर यहां पर लाया था। वह मूल रूप से उड़ीसा के कुलक गांव की रहने वाली है। आरोपी युवक सुरेश भी उसी के गांव का रहने वाला है। लड़की युवक से प्रेम करती थी और उसे भी विश्वास था कि युवक भी उससे प्रेम करता है।

किशोरी को मथुरा में रखा था बंधक बनाकर

शादी का झांसा देकर उड़ीसा से किशोरी को लाए युवक ने उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंधक बना कर रखा था। इस दौरान ही उसके दिमाग में उसे बेचने का ख्याल आ गया था।

प्रेमी युवक ने कई दिनों तक किया दुष्कर्म

मथुरा में बंधक बनाने के दौरान युवक ने किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसे शादी करने का झांसा भी देता ऱहा।

मन भर गया तो बेच दिया

प्रेमिका के मुताबिक, सुरेश शादी का बात से कभी भी इन्कार नहीं करता था। सुरेश की चालाकी से बेखबर किशोरी उससे प्यार करती रही। उसका भ्रम तब टूटा जब युवक ने कुछ लोगों के हाथों उसे बेच दिया। बताया जा रहा है कि सुरेश ने किशोरी को 50 हजार रुपये में बेचा था।

खरीदने वालों ने भी किया दुष्कर्म

सुरेश ने किशोरी को जिन्हें बेचा था वे भी दरिंदे निकले। खरीदने वालों ने भी कई दिनों तक किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे कहीं से भी मदद नहीं मिली।

ऑटो चालकों ने बनाया दुष्कर्म का शिकार

आरोपियों के चुंगल से जैसे-तैसे बचकर किशोरी निकल भागी, तो ऑटो चालकों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था और मारपीट की जाती थी। उन लोगों के चंगुल से छूटकर वह जैसे-तैसे भाग खड़ी हुई और पलवल में बस के इंतजार में खड़ी थी।

किशोरी का आरोप है कि तभी ऑटो में सवार दो युवक आए और उसे जबरन ऑटो में बैठा लिया और गांव धतीर-जैंदापुर के खेतों में ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उक्त दोनों युवक आपस में अपना नाम गोवर्धन व जितेंद्र ले रहे थे। पुलिस ने बाद में छानबीन की, तो गोवर्धन व जितेंद्र पकड़ में आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.