Move to Jagran APP

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो लड़कियों की मौत, डॉक्टरों की राय, लोग रहें सतर्क

25 वर्षीय युवती मयूर विहार की रहने वाली थी। उसे 5 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां छह फरवरी को उसकी मौत हो गई। 17 वर्षीय किशोरी मुंडका की रहने वाली थी। नौ फरवरी को उसकी मौत हुई। आरएमएल में स्वाइन फ्लू से अब तक पांच लोगों

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 10:24 AM (IST)
दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो लड़कियों की मौत, डॉक्टरों की राय, लोग रहें सतर्क

नई दिल्ली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो लड़कियों की मौत हो गई। इसमें एक 25 वर्षीय युवती और दूसरी 17 वर्षीय किशोरी है। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। वहां में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के सात मरीज भर्ती हैं। इस बार स्वाइन का प्रकोप कम रहा है, लेकिन मौत के दो मामले सामने आने से डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

loksabha election banner

ये हैं लक्षण

यदि बुखार के साथ, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द व सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करें। डॉक्टर को जरूर दिखाएं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल के अनुसार, दोनों मामलों में इलाज के लिए देरी से अस्पताल पहुंचना मौत का कारण बना।

25 वर्षीय युवती मयूर विहार की रहने वाली थी। उसे 5 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां छह फरवरी को उसकी मौत हो गई। 17 वर्षीय किशोरी मुंडका की रहने वाली थी। नौ फरवरी को उसकी मौत हुई। आरएमएल में स्वाइन फ्लू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.