स्वामी सहजानंद सरस्वती को किया नमन
जासं, नई दिल्ली : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 128वीं जयंती के मौके पर कांस्टीट्यूशन क्लब में कार्यक्रम
जासं, नई दिल्ली : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 128वीं जयंती के मौके पर कांस्टीट्यूशन क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और दिल्ली भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि स्वामी सहजानंद ने भारतीय किसान आंदोलन को नई दिशा दी है। उन्होंने जमींदारी प्रथा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी और उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि जमींदारी प्रथा खत्म हुई। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती बेज़ुबानों की जुबान थे। उन्होंने जीवन भर किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच ने किया। मंच केराष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की स्मृति में किसान मजदूर शोध संस्थान के गठन की माग की।