दिल्ली के चावड़ी बाजार में बदमाशों का आतंक, शख्स को गोली मारी
पूर्वी दिल्ली में सोमवार रात बदमाशों ने गोलीमार कर एक शख्स को घायल कर दिया। घटना 12 बजे के करीब चावड़ी बाजार के पास हौज क़ाज़ी इलाके में हुई।
By JP YadavEdited By: Published: Tue, 24 May 2016 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 12:48 PM (IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सोमवार रात बदमाशों ने गोलीमार कर एक शख्स को घायल कर दिया। घटना 12 बजे के करीब चावड़ी बाजार के पास हौज क़ाज़ी इलाके में हुई।
बताया जा रहा है कि महताब नाम के एक शख्स को 3-4 बाइक सवारों ने गोली मार दी, महताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश का मामला बता रही है।
परिजनों ने राशिद, इमरान, बिट्टू और शहनवाज पर हमले का शक जताया है। परिजनों के मुताबिक, इन चारों ने पहले भी महताब को मारने का प्रयास किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें