Move to Jagran APP

गुड़गांव के पब व बार पर पुलिस ने बिछाया जाल, 50 मनचले फंसे

गुड़गांव में मनचलों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने ठान लिया है कि अब मनचलों को सड़का पर छुट्टा नहीं छोड़ा जाएगा। अब देखना यह है कि पुलिस की यह मुहिम कितना रंग लाती है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 05:16 PM (IST)
गुड़गांव के पब व बार पर पुलिस ने बिछाया जाल, 50 मनचले फंसे

गुड़गांव [जेेएनएन]। गुड़गांव पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए अनूठी पहल की है। महिलाओं की की सुरक्षा के लिए शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक मुहिम चलाई। नाम रखा 'ऑपरेशन रोमियो'।नाम के मुताबिक पुलिस ने सड़कों पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले और फब्तियां कसने वाले लड़कों को पकड़ा। पुलिस की यह कार्रवाई एमजी रोड पर करीब 2 घंटे तक चली।

loksabha election banner

गुड़गांव पुलिस ने ऑपरेशन 'रोमियो' चलाकर लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले ऐसे 50 लड़कों को पकड़ा है। कई आरोपी नशे में धुत्त थे तो कुछ ने कपड़े उतारकर पुलिस वालों से ही बदतमीजी शुरू कर दी। अभियान में कई मनचलें पुलिस से भिड़ गए। नशे में धुुत एक युवक कपड़े उतार पुलिस से हाथापाई करने लगा।

गुड़गांव पुलिस की मुहिम, देखें 'ऑपरेशन रोमियो' की तस्वीरें

बता दें कि गुड़गांव के एमजी रोड पर पब और बार से निकले के बाद युवक लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। मनचलों पर नकेल की तैयारी में लगी गुड़गांव पुलिस का ये तीसरा रोमियों फ्री अभियान था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस के प्रत्येक अभियान में सैकड़ों युवा गिरफ्तार होते हैं जिन पर कानूनी कार्यवाही कर छोड़ दिया जाता। लेकिन इसके बावजूद भी एमजीरोड पर महिलाओं से अश्लील हरकत थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

दरअसल, पुलिस को लगातार यहां होने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन 'रोमियो' चलाया। पुलिस के मुताबिक उन्हें कई दिनों से छेड़खानी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने सादी वर्दी में करीब 20 सिपाहियों को तैनात किया।

आप भी देखें मेवात के दरिंदों का चेहरा, पुलिस ने जारी किया स्केच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.