पहली बारः गाजियाबाद मेयर उपचुनाव में मात्र 18.54% वोटिंग
गाजियाबाद। नगर निगम महापौर उपचुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में केवल 18.54 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। पोलिंग के मामले में इतिहास भी बना गया।
गाजियाबाद। नगर निगम महापौर उपचुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में केवल 18.54 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। पोलिंग के मामले में इतिहास भी बना गया।
मतदाताओं की उदासीनता, राजनीतिक दलों में अंदरूनी गुटबाजी और प्रशासनिक खामियों के चलते 11 लाख 77 हजार 276 मतदाताओं में सिर्फ दो लाख 18 हजार 314 ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मैदान में भाजपा के आशु वर्मा, सपा के सुधन कुमार रावत और कांग्रेस के लालमन सिंह पाल सहित 11 प्रत्याशी हैं।
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मगर कम मतदान के कारण प्रत्याशियों के समीकरण जरूर गड़बड़ा गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या हजारों में रही जो मतदान केंद्रों तक तो आए मगर सूची में नाम न होने के कारण बिना वोट डाले लौट गए।
वोट डालने वालों में एक लाख 31 हजार 937 पुरुष और 86 हजार 377 महिलाएं हैं। तीन साल पहले हुए मेयर के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 40 से अधिक रहा था। मतगणना मंगलवार 16 फरवरी को होगी।