Move to Jagran APP

दिल्ली लाया जाएगा निरंकारी संत हरदेव सिंह का पार्थिव शरीर

कनाडा के मॉन्ट्रियल से 40 किलोमीटर दूर सड़क हादसे के शिकार हुए संत निरंकारी मंडल के मुखिया व आध्यात्मिक गुरु हरदेव सिंह महाराज का पार्थिव शरीर 16 मई को विमान से दिल्ली लाया जाएगा।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 14 May 2016 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 08:58 AM (IST)
दिल्ली लाया जाएगा निरंकारी संत हरदेव सिंह का पार्थिव शरीर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कनाडा के मॉन्ट्रियल से 40 किलोमीटर दूर सड़क हादसे के शिकार हुए संत निरंकारी मंडल के मुखिया व आध्यात्मिक गुरु हरदेव सिंह महाराज का पार्थिव शरीर 16 मई को विमान से दिल्ली लाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है, जिसे भक्तोंं के अंतिम दर्शन के लिए बुराड़ी बाईपास स्थित ग्राउंड संख्या आठ मेंं रखा जाएगा।

loksabha election banner

संत निरंकारी मंडल के प्रवक्ता कृपा सागर ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को 16 मई को दोपहर बाद तीन बजे से 18 मई की सुबह आठ बजे तक इसी ग्राउंड मेंं रखा जाएगा। इस दौरान देशभर से आने वाले भक्त उनका अंतिम दर्शन कर सकेंंगे। इसके बाद 18 मई की सुबह आठ बजे बुराड़ी ग्राउंड से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी, जो 12 बजे निगम घाट बोध पहुंचेगी। वहां सीएनजी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसके बाद उसी दिन बुराड़ी बाईपास स्थित ग्राउंड दो पर संत निरंकारी मिशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि बाबा हरदेव सिंह अपने दोनोंं दामाद संदीप व अवनीत सेतिया के अलावा विवेक शर्मा के साथ शुक्रवार सुबह अमेरिका के न्यूयार्क से कनाडा के मॉन्ट्रियल जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब पांच बजे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के समय कार की गति दो सौ किमी प्रति घंटा थी। हादसे में हरदेव सिंह व उनके छोटे दामाद अवनीत सेतिया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही संदीप व विवेक भी घायल हुए थे, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.