महिलाओं के अंडर गारमेंट्स के साथ सनकी करता था ऐसी गंदी हरकत
एक सिरफिरे-आशिक मिजाज युवक ने महिलाओं से बातचीत करने के लिए ऐसा घिनौना तरीका अपनाया, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
गाजियाबाद (जेएनएन)। एक सिरफिरे-आशिक मिजाज युवक ने महिलाओं से बातचीत करने के लिए अजब घिनौना तरीका अपनाया। वह रात के अंधेरे में छतों पर सूख रहे महिलाओं के कपड़ों में मोबाइल नंबर लिखा कार्ड चिपका देता था। इसके लिए वह महिलाओं के अंडर गारमेंट्स का इस्तेमाल करता था। सनकी युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स में कार्ड चिपका देता था, जिस पर वह पहले से अपना मोबाइल फोन नंबर लिखकर रखता था।
यूं चला पता
पिछले कुछ दिनों से इस तरह के नंबर जब कई महिलाओं के कपड़ों पर मिले तो उन्होंने परिवार में इसकी चर्चा की। फिर आरोपी को पकड़ने के लिए महिलाओं ने ही पहरा देना शुरू किया। बीती रात दो बजे जब युवक ऐसी हरकत करने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
ममेरे 'भाई-बहन' बन गए पति-पत्नी, 20 साल बाद खुला यह ‘राज’
एक ही छत होने का उठाता था फायदा
वैशाली सेक्टर-दो की कॉलोनी में कई घरों की छत एक ही है। यहां महिलाएं गीले कपड़े सूखने के लिए डाल देती हैं। कुछ दिनों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स में कार्ड चिपका हुआ मिलता था, जिस पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर लिखा रहता था।
'मृत पति से चाहती थी बच्चा', महिला की बात सुनकर चौंक गए डॉक्टर
दो दिन पहले देर रात एक युवक छत पर सूख रहे महिलाओं के अंडर गारमेंट्स में कार्ड चिपकाने पहुंचा, तभी उन्होंने शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता है।