Move to Jagran APP

दिल्ली : 11वीं छात्र को 25 बार गोदकर मार डाला, CCTV से मिले अहम सबूत

पुलिस को जांच में फिरोज की हत्या में शामिल आरोपियों के बारे में सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में तीन-चार लड़के फिरोज से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:23 AM (IST)
दिल्ली : 11वीं छात्र को 25 बार गोदकर मार डाला, CCTV से मिले अहम सबूत

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर दरिंदगी की दूसरी घटना सामने आई है। इस बार 11वीं के छात्र के शरीर को जगह-जगह से 25 बार सुआ गोदकर मार डाला। जान गंवाने वाले युवक की पहचान 19 वर्षीय फिरोज के रूप में की गई है। वह मैकेनिक का काम करता था। परिवार में मां-बाप के अलावा उसकी दो बहनें हैं। दरिंदगी का यह पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके का है और वारदात शनिवार देर रात की है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि फिरोज के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी, उसके बाद घर से निकल गया। रविवार तड़के परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली। पुलिस की मानें तो हमलावरों ने फिरोज के शरीर को जगह-जगह से 25 बार गोदा था।

हैवानियत: बंद कमरे में जला दिए छात्रा के निजी अंग, दुष्कर्म की आशंका

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार अल सुबह चार बजे की है। पुलिस को फिरोज के लापता होने की सूचना सुबह करीब नौ बजे दी गई। कुछ ही देर बाद फिरोज खून से लथपथ हालत में एक पार्क में मिला।

पुलिस फिरोज को नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पर सुआ घोपने के 25 से ज्यादा निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, फिरोज 11वीं में पढ़ता था। संगम विहार में वह मैकेनिक का काम भी करता था। सूत्रों के अनुसार, फिरोज की हत्या के पीछे आपसी रंजिश एक बड़ी वजह लग रही है। लेकिन, पुलिस कारोबार और प्रेम प्रसंग के कोण को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता हैै हत्या का राज

पुलिस को जांच में फिरोज की हत्या में शामिल आरोपियों के बारे में सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में तीन-चार लड़के फिरोज से हाथापाई करते दिख रहे हैं। फुटेज रात करीब 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना में शामिल तीन युवकों की पुलिस ने पहचान कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.