Move to Jagran APP

रिश्ते शर्मसारः पति नहीं होता था घर पर तो दोस्त उसकी पत्नी से करता था रेप

महिला ने बताया कि जब उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो अजय ने उसके साथ मारपीट की। महिला की मानें तो इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 19 Apr 2017 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 04:58 PM (IST)
रिश्ते शर्मसारः पति नहीं होता था घर पर तो दोस्त उसकी पत्नी से करता था रेप
रिश्ते शर्मसारः पति नहीं होता था घर पर तो दोस्त उसकी पत्नी से करता था रेप

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दोस्त की पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध (रेप) का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने मारपीट के बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला ने पति के दोस्त की इस दरिंदगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इंसानियत के साथ रिश्तों को भी शर्मसार करने का यह मामला नोएडा के सेक्टर-24 का है। 

loksabha election banner

अकेली पाकर किया दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म

दुष्कर्म की शिकार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पति का दोस्त अजय उर्फ विनोद उसके घर पर ही उनके साथ रहता था। इस बीच अकेली पाकर अजय ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

इसी रविवार फिर की दुष्कर्म की कोशिश

महिला का कहना है कि रविवार की रात उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया था। उस वक्त महिला को अकेला पाकर अजय ने जोर-जबरदस्ती करते हुए रेप की कोशिश करने लगा। 

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को पीटा

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि जब उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो अजय ने उसके साथ मारपीट की। महिला की मानें तो इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई और दोनों थाने आए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.