'मानसून सत्र में सदन से गायब रहे सीएम, सदन में पूछा सवाल तो मार्शलों से करवाया बाहर'
मानसून सत्र के अंतिम दिन केजरीवाल की गैरहाजिरी को मुद्दा बनाते हुए कपिल ने कहा कि सीएम पूरे सत्र के दौरान सदन से नदारद रहे।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है। कपिल ने दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन केजरीवाल की गैरहाजिरी को मुद्दा बनाते हुए कहा कि सीएम पूरे सत्र के दौरान सदन से नदारद रहे। इसी बात को लेकर जब उन्होंने सवाल किया तो मार्शलों द्वारा उन्हें सदन से बाहर निकलवा दिया गया।
CM पूरे मानसून सत्र में सदन से गायब, मैंने सदन में पूछा सवाल तो मार्शलों से बाहर करवाया गया #गुमशुदाAK pic.twitter.com/m984G2OQMe
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 11, 2017
यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में कपिल ने केजरीवाल के गैरहाजिर होने पर सवाल खड़े किए हों। उन्होने सोशल मीडिया पर लगातार केजरीवाल सरकार के खिलाफ हमले किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'मैंने आज सुबह 8:30 बजे 'सदन में आओ केजरीवाल' नाम से एक अभियान शुरू किया है, उन्होंने लोगों से इस अभियान को सपोर्ट करने की गुजारिश भी की थी।
Launching a twitter campaign today at 8:30 pm - "सदन में आओ केजरीवाल" - need support from you all ... #गुमशुदाAK— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 10, 2017
बता दें कि गुरुवार को मानसून सत्र का तीसरा दिन था और आज सत्र का आखिरी दिन है। दिल्ली सरकार ने इसे महत्वपूर्ण सत्र बताया था, लेकिन सत्र के चार दिन गुजर और सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिन भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।
कपिल ने एक प्रेस स्टेटमेंट भी जारी किया। कपिल ने कहा कि मानसून सत्र के 4 में से 3 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एक दिन भी सदन में नहीं आए। मोहल्ला सभा की चर्चा हो या गेस्ट टीचर्स की, स्वाइन फ्लू या न्यूनतम वेतन, केजरीवाल हर चर्चा पर सदन से गायब रहे।
Press Statement on #गुमशुदाAK - आओ मिलकर कल केजरीवाल को सदन में आने पर मजबूर कर दे। pic.twitter.com/4frL6yycrj— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 10, 2017
कपिल ने कहा कि केजरीवाल को सदन में आना ही होगा। दिल्ली की जनता केजरीवाल को सदन में आने का निर्देश देगी, ट्विटर के माध्यम से। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का अनोखा अभियान है जो एक लापरवाह मुख्यमंत्री को विधानसभा में आने पर मजबूर कर देगा।
गौरतलब है कि मंत्री पद जाने के बाद से कपिल मिश्रा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार हमले करते रहे हैं। अब 'आप' के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने अपने ही सीएम की गैरमौजूदगी पर न सिर्फ सवाल खड़ा किया बल्कि एक नए तरीके का अभियान भी शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बवाना विधानसभा उपचुनाव में साख पर लगी दिग्गजों की प्रतिष्ठा
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार में अफसरों की मनमानी, सिसोदिया ने लिखा LG को पत्र