दिल्ली: रोहिणी कोर्ट के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, कैदी की मौत
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक युवक ने पेशी पर आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह कैदी कोर्ट में हरियाणा पुलिस के साथ आया था।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से पेशी पर आए कैदी पर गोली चलाई गई।
इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को कोर्ट परिसर के बाहर तैनात किया गया है। फायरिंग में एक कैदी की मौत हो गई। घटना कोर्ट के गेट नंबर 5 के पास हुई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
#UPDATE Prisoner who was shot at in the premises of Delhi's Rohini court succumbed to his injuries. Accused has been apprehend.— ANI (@ANI_news) April 29, 2017
जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक युवक ने पेशी पर आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह कैदी कोर्ट में हरियाणा पुलिस के साथ आया था।
कैदी का नाम राजेश बताया जा रहा है। कैदी को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गोली मारने वाले का नाम मोहित बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बीवी ने शौहर को बताई रिश्तेदार की करतूत, जवाब मिला 'तलाक...तलाक...तलाक'
राजेश को हरियाणा से रोहिणी कोर्ट में 11 बजे पेश किया जाना था। लेकिन कोर्ट ने उसे दोबारा 12.30 बजे पेश होने का ओदश दिया। इस बीच कोर्ट के गेट नंबर पांच से पुलिस राजेश को बाहर लेकर निकली तभी मोहित नाम के व्यक्ति ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।