Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म

दिल्ली में एक नर्स ने शादी का झांसा देकर डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर नर्स के साथ न केवल कई बार दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 05:42 PM (IST)
शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आदर्श नगर इलाके में नर्स के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर नर्स के साथ न केवल कई बार दुष्कर्म व कुकर्म किया, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता की शादी हरियाणा में वर्ष 2006 में हुई थी, लेकिन चार साल बाद ही उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह नर्सिंग की ट्रेनिंग करने लगी। इसी दौरान उसका परिचय आरोपी डॉक्टर अरुण कुमार से हुआ। पहले दोनो में दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में बदल गई।

दिल्ली में नहीं थम रहा बर्ड फ्लू का कहर, 3 और पक्षियों की मौत

पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि शादी का दबाव बनाने पर वह टाल देता था। जब बहुत दबाव डाला तो उसके घर में ही उसके साथ शादी करने का नाटक किया और वहीं रहने लगा था।

पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर ने यह भरोसा दिया था कि वह समाज के सामने उससे शादी करेगा और अपने घर ले जाएगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उसने ऐसा नहीं किया। इस बीच आरोपी ने उसे बताया कि उसकी शादी एक डॉक्टर लड़की से तय हो गई और वह उससे ही शादी करेगा। ऐसे में वह उसके रास्ते में न आए।

तलाक के बाद फूट-फूट कर रोया पति, अब हलाला के बाद मिलेगा पत्नी का साथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.