Move to Jagran APP

छलका दिग्विजय सिंह का दर्द, बोले- नैतिकता को ताक पर रख भाजपा ने बनाई सरकार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक मर्यादाओं व परंपराओं का ख्याल नहीं किया और दोनों राज्यों में जो सरकार स्थापित हुई हैं, वो नैतिकता को ताक पर रख कर बनाई गई हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 09:47 PM (IST)
छलका दिग्विजय सिंह का दर्द, बोले- नैतिकता को ताक पर रख भाजपा ने बनाई सरकार
छलका दिग्विजय सिंह का दर्द, बोले- नैतिकता को ताक पर रख भाजपा ने बनाई सरकार

फरीदाबाद [जेएनएन]। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह का दर्द एक बार फिर छलक उठा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मणिपुर और गोवा में सबसे ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस आखिर क्यों सरकार बनाने में नाकाम रही यह पार्टी के लिए चिंतन-मनन का विषय है और इस पर विचार भी होगा।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक मर्यादाओं व परंपराओं का ख्याल नहीं किया और दोनों राज्यों में जो सरकार स्थापित हुई हैं, वो नैतिकता को ताक पर रख कर बनाई गई हैं। दिग्विजय सिंह शनिवार को पलवल में महाराणा प्रताप भवन में आयोजित ब्रज उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।  

यह भी पढ़ें: भाजपा ने बदली रणनीति, नगर निगम चुनाव में मुस्लिमों को टिकट देगी पार्टी

यह भी पढ़ें: 'EVM पर भरोसा नहीं तो दिल्ली में 67 सीटों पर फिर वोटिंग करा लें केजरीवाल'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.