...तो इस तरह बनाता था लड़कियों की अश्लील तस्वीर, करता था ब्लैकमेल
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देता था और उन तस्वीरों के सहारे लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देता था और उन तस्वीरों के सहारे लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। पकड़ा गया आरोपी एक मोबाइल की दुकान चलाता है।
पुलिस को आशंका है कि उसने अब तक 50 से अधिक लड़कियोंं को ब्लैकमेल किया है। आरोपी की पहचान किशनगंज निवासी राजेश गंभीर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। उसने अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकोंं के कागजात और फोटो का इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी करा रखा था। पुलिस को उसके मोबाइल से कई लड़कियों की अश्लील फोटो मिली है।
कम उम्र के लड़कों पर रहती थी महिला की नजर, करती थी गंदी बात
पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को अशोक विहार में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे जाने की शिकायत की थी। शख्स ने बताया कि कई अश्लील तस्वीरोंं मेंं छेड़छाड़ कर आरोपी ने उनकी बेटी का चेहरा लगा दिया है।
मोबाइल में मिलीं अश्लील तस्वीरें
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने राजेश की दुकान पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सैंकड़ों लोगों की फोटो और आईडी प्रूफ बरामद हुए हैं। जिनका इस्तेमाल कर वह सिम कार्ड जारी कराता था, और उन्हीं नंबरों के जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल किया करता। पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें पीड़िता के अलावा कई अन्य लड़कियोंं की अश्लील तस्वीरें मिलीं। सभी तस्वीरें छेड़छाड़ कर बनाई गई थींं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लड़कियों की तस्वीर भेज परिजनों के ब्लैकमेल करता था।
दिल्ली: नाबालिग ने सेना के जवान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
ऐसे बनाता था शिकार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक पर पहले अपने शिकार की तलाश करता था। इसके बाद उसकी प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर उसे अश्लील फोटो में तब्दील कर देता था। फिर वह फेसबुक पर जाकर उस लड़की से चैटिंग कर अपनी मांग रखता था। मांग नहींं मानने पर वह तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इससे बदनामी की डर से कई लड़कियां उसकेे चंगुल में फंस जाती थींं।
बुराड़ी हत्याकांडः युवती ने गुस्से में कहा था 'तुमसे यह भी नहींं होगा'