जानें किसने कहा, कभी-कभी दिखने वाले सीएम की झलक पा सकते हैं दिल्लीवासी
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्लीवासी बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में जाकर कभी-कभी दिखने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झलक पा सकते हैं।
नई दिल्ली [जेएनएन]। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने तंज कसा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्लीवासी बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में जाकर कभी-कभी दिखने वाले अपने अनिवासी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झलक पा सकते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तिवारी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को इस उम्मीद के साथ समर्थन दिया था कि वे आसानी से उन्हें उपलब्ध होंगे। केजरीवाल भी चुनाव से पहले लोगों के बीच रहने का वादा करते थे, लेकिन आज वे अधिकतर समय दिल्ली के बाहर रहते हैं। दिल्ली में रहने पर भी आम व्यक्ति मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकता है।
मुझे ब्रांड एंबेसडर बनाइए, 2 साल में पार्टियां पैसा बांटना बंद कर देंगी: केजरीवाल
भाजपा नेता ने कहा आज जो आदमी पंजाब और गोवा के लोगों को जनता दरबार के सपने दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, उसने दिल्ली की जनता को भी ऐसे सब्जबाग दिखाए थे। लेकिन जनवरी, 2014 के बाद से दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री को कभी भी आम आदमी की समस्याओं को सुनते नहीं देखा। मुख्यमंत्री के साथ ही उनके अन्य मंत्री और विधायक भी दिल्ली से बाहर हैं।
टी-90 टैंक, आकाश व ब्रह्मोस मिसाइलों ने बताया निश्चिंत रहें, आसमान अभेद्य है