Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ेगी तपिश, गर्म हवाएं करेंगी परेशान

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 11 Jun 2017 09:37 PM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। अब तापमान भी बढ़ेगा और दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के थपेड़े झेलने को भी तैयार रहना होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ेगी तपिश, गर्म हवाएं करेंगी परेशान

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से इतर रविवार को आसमान से राहत की जगह आफत ही बरसी। तेज धूप के साथ उमस ने भी दिल्लीवासियों की हालत खराब की। छुट्टी का दिन होने के बावजूद दोपहर के समय लोग घर में ही कैद नजर आए। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार के लिए मौसम विभाग ने गर्जन वाले बादल बनने, आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। देर शाम तक भी ऐसा कुछ हुआ नहीं। बड़ी बात यह कि दिन तो दिन, सुबह भी खासी गर्मी महसूस की गई।

    पालम क्षेत्र में अधिकतम तापमान जहां 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 37.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 66 और न्यूनतम 31 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। अब तापमान भी बढ़ेगा और दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के थपेड़े झेलने को भी तैयार रहना होगा। सोमवार को भी आंशिक तौर पर बादल अवश्य छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: मच्छरों के लिए साक्षात 'यमराज' है यह अनोखी मछली, जाने- क्यों है खास

    दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कितना रहा तापमान
    क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

    पालम 40.2 डिग्री से. 25.5 डिग्री से.
    लोधी रोड 37.2 डिग्री से. 25.4 डिग्री से.
    रिज 38.0 डिग्री से. 21.0 डिग्री से.
    आयानगर 38.8 डिग्री से. 24.5 डिग्री से.