आरोपी बोला- पत्नी का दोस्त था इसलिए चाकू से चीर दिया
पीड़ित शख्स आरोपी की पत्नी का दोस्त है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने शक के चलते हमला किया।
नई दिल्ली [जेएनएन]। विजय विहार इलाके में एक शख्स ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित शख्स आरोपी की पत्नी का दोस्त है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने शक के चलते हमला किया। पीड़ित की पहचान 24 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है।
पुलिस ने पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार हिमांशु परिवार के साथ बुध विहार में रहता है। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त चंद्रेश के साथ अपनी महिला मित्र से मिलने गया था।
रास्ते में पीड़ित को उसकी महिला मित्र का पति राहुल मिला। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच राहुल ने चाकू से हिमांशु के पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत था रेलवे कर्मचारी, महिला को अकेला देख करने लगा अश्लील इशारे