प्रेमी को लेकर मां और बेटी के बीच छिड़ी जंग, क्लिक कर जानेंं पूरा मामला
एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी का प्रेमी उसे अपने साथ ले जाता है और दुष्कर्म करता है।
गुड़गांव, जागरण संवाददाता। सुशांत लोक इलाके मेंं नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी 16 साल की बेटी को अपने जाल मेंं फंसा रखा है।
महिला का कहना है कि युवक ने पता नहींं क्या कर दिया है कि लड़की उसके विरोध मेंं किसी की बात सुनने को तैयार नहींं है। मां के मुताबिक युवक को कुछ कहने पर बेटी खुद को जान से मारने की धमकी देती है। महिला ने युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां ने यह मांग भी की है कि उसकी बेटी को नारी निकेतन भेज दिया जाए।
नशे में रेप की कोशिश, होश आने पर बोला- सिस्टर को हुई गलतफहमी
शिकायत देने वाली महिला का आरोप है कि युवक विरेंंद्र उसकी बेटी को अपने साथ ले जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। पिछले कुछ दिनोंं से वह लगातार ऐसा कर रहा है, जिसके वजह से परेशानी बढ़ गई है।
नाबालिग किशोरी ने युवक पर जबरन दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। किशोरी का कहना है कि यदि युवक को कुछ भी कहा तो वह मिट्टी का तेल डाल खुद को आग लगा देगी।
शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम
महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हरकत के चलते दो अन्य बेटियोंं पर भी असर पड़ रहा है। महिला की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत विरेंंद्र नाम के युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी को बोला 'आई लव यू' तो पति ने पिलाई शराब, फिर क्या हुआ...