मेट्रो कराएगी पुरानी दिल्ली की सैर
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितम्बर को दिल्ली मेट्रो पुरानी दिल्ली के इतिहास से रूबरू कराएगी। इस दिन दिल्ली मेट्रो विशेष रूप से मेट्रो वॉकका आयोजन करेगी। पुरानी दिल्ली की इतिहास से रूबरू होने के लिए पर्यटक मेट्रो से चांदनी चौक पहुंच सकेंगे।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितम्बर को दिल्ली मेट्रो पुरानी दिल्ली के इतिहास से रूबरू कराएगी। इस दिन दिल्ली मेट्रो विशेष रूप से मेट्रो वॉकका आयोजन करेगी। पुरानी दिल्ली की इतिहास से रूबरू होने के लिए पर्यटक मेट्रो से चांदनी चौक पहुंच सकेंगे।
डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो वॉक हुडा सिटी सेंटर से शुरू होगा। इस वॉक का पहला पड़ाव पटेल चौक मेट्रो स्टेशन होगा, जहां दिल्ली मेट्रो का संग्रहालय है। मेट्रो वॉक में हिस्सा लेने वाले पर्यटकों को पटेल चौक पर मेट्रो संग्रहालय से रूबरू कराया जाएगा। उनके साथ बकायदा एक गाइड होगा। जो पर्यटकों को मेट्रो का इतिहास, उसके निर्माण में इस्तेमाल तकनीकों आदि के बारे में बताया जाएगा।
पटेल चौक के बाद पर्यटकों को चांदनी चौक ले जाया जाएगा। यहां उतरने के बाद पर्यटकों को पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों को दिखाया जाएगा और उसका इतिहास बताया जाएगा। पर्यटक लाल किला भी जाएंगे। इसके अलावा पुरानी दिल्ली के स्वादिष्ट पराठे और व्यंजनों का स्वाद लेंगे। डीएमआरसी के अनुसार एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर इस मेट्रो वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है।