Move to Jagran APP

दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों ने समाप्त की हड़ताल

दिल्ली में जारी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच निगर निगम के शिक्षकों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। शिक्षकों के हड़ताल में शामिल होने की वजह से एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी जिसकी वजह से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 04:49 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों ने समाप्त की हड़ताल

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच निगर निगम के शिक्षकों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। शिक्षकों के हड़ताल में शामिल होने की वजह से एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी जिसकी वजह से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। अब शिक्षकों की हड़ताल खत्म होने को बाद एमसीडी के स्कूलों में एक फिर शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।

loksabha election banner

शिक्षकों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी एमसीडी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 11 वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने शनिवार सुबह श्यामलाल कॉलेज के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।

देखें तस्वीर

केजरीवाल ने की MCD कर्मियों से हड़ताल खत्म करने की अपील, दो नगर निगमों को दिया लोन

हड़ताली कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री गोपाल राय के दफ्तर पर भी जमकर नारेबाजी भी की। एमसीडीकर्मियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए वेतन की मांग को लेकर सड़क पर हवन पूजन भी किया। एमसीडी कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का मन बनाया हुआ है, जिसका असर दिल्ली में साफ देखने को मिल रहा है।

एमसीडी को 300 करोड़ लोन देंगे उपराज्यपाल, हड़ताल खत्म करने की अपील

गौरतलब हे कि एमसीडी से जुड़े इंजीनियर्स फोरम ने शनिवार को ही हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया था। प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों के एक धड़े ने हड़ताल पहले ही खत्म कर दी है। इस बीच हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों को 8 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

कर्मचारियों ने नहीं मानी एलजी की अपील, जारी रहेगी हड़ताल

वेतन न मिलने से नाराज एमसीडी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में तीनों एमसीडी के सफाईकर्मी, डॉक्टर और शिक्षक शामिल हैं। दिल्ली की कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा है। हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई और सड़कों पर सफाई नहीं हो पा रही है। दो दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने एमसीडी के लिए 551 करोड़ रुपये के कर्ज का ऐलान किया था, लेकिन एमसीडी कर्मचारी समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.