DP की मुस्तैदी से टला निर्भया कांड 2 : प्रेमी को फेंक,लड़की को अगवा किया
दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से यहां एक और निर्भया कांड होने से रोक दिया। एक मासूम की इज्जत बच गई। वरना आज दिल्ली फिर से शर्मशार होती।
नई दिल्ली [ जेएनएन ] । दिल्ली पुलिस की चौकसी ने यहां एक और निर्भया कांड की घटना को होने से रोक दिया। समय पर पहुंच कर पुलिस ने उस लड़की को बचा लिया। वरना एक बार फिर आज दिल्ली शर्मशार होती । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, उत्तरी दिल्ली में एक लड़का और उसकी फ्रेंड शाम को घर वापस जाने के लिए बस की प्रतिक्षा कर रहे थे। तभी एक कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें लिफ्ट दी। कार में पहले से बैठे युवकों ने लड़के को रास्ते में सड़क पर धक्का देकर कार सवार लड़की को अगवा कर ले गए। पीसीआर के दो पुलिस वालों ने पीछा कर लड़की को बचाया और तीनों मुलजिमों को गिरफ्तार किया।
सोनिया विहार में रहने वाले अमर (बदला नाम) की दोस्ती चौहान पट्टी निवासी सन्नो (बदला नाम) से है। शाम को दोनों घर लौटने के लिए बुराड़ी चौक पर वजीराबाद जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सैंट्रो कार उनके पास आकर रुक गई। उसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने संजय से कार में बैठने के लिए कहते हुए उसे बताया कि वे भी वजीराबाद की ओर ही जा रहे हैं। अमर और सन्नों कार में बैठ गए।
कार आउटर रिंग रोड से वजीराबाद की ओर टर्न नहीं कर सीधे कश्मीरी गेट की ओर तेजी से चलती रही। यह देख कर अमर और सन्नों ने इसका विरोध किया। युवकों ने सीएनजी स्टेशन के सामने अमर से मोबाइल फोन छीन कर उन्हें कार से नीचे धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद युवकों ने सन्नो को साथ लेकर भाग गए।
सीएनजी स्टेशन के पास ही पीसीआर वैन शुगर-9 खड़ी थी। उसमें एएसआई महेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जगदीश तैनात थे। अमर को कार से गिरता देख कर दोनों उनके पास आए। अमर ने उन्हें बताया कि उनकी फ्रेंड को सैंट्रो में अगवा कर लिया गया है।
महेंद्र सिंह और हवलदार जगदीश ने बिना विलंब किए पीसीआर वैन सैंट्रो के पीछे दौड़ा दी। सैंट्रो कश्मीरी गेट से शाहदरा जाने वाले फ्लाइओवर पर मुड़ती हुई नजर आ गई। दोनों पुलिस वालों ने अपनी गाड़ी से सैंट्रो का ओवरटेक किया और उसे रोक लिया। दोनों पुलिस वालों ने तीनों युवकों को काबू में कर लिया। तीनों ने शराब पी हुई थी। सैंट्रो सवार का नाम शिवकुमार है। उनका तीसरा साथी सचिन चौधरी है। तीनों करावल नगर और जौहरीपुर के रहने वाले हैं।
लड़की के अपहरण और संजय से लूटपाट कर कार से धक्का देने का मुकदमा बुराड़ी थाने में दर्ज हुआ। तीनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पीसीआर के पुलिसकर्मियों की बहादुरी और तुरंत कार्रवाई ने लड़की के साथ संगीन वारदात होने से बचाई।