Move to Jagran APP

बीमार केजरीवाल उपचार के लिए जाएंगे बेंगलुरू, मनीष सिसोदिया होंगे 'बिग बॉस'

दिल्ली के मुख्यमंत्री की तबीयत खराब चल रही है। शुगल लेवल बढ़ने और खांसी से परेशान आप पार्टी के मुखिया अपने कार्य भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कल वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शिरकत नहीं कर पाए थे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 11:15 AM (IST)
बीमार केजरीवाल उपचार के लिए जाएंगे बेंगलुरू, मनीष सिसोदिया होंगे 'बिग बॉस'

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की तबीयत खराब चल रही है। शुगल लेवल बढ़ने और खांसी से परेशान आप पार्टी के मुखिया अपने कार्य भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कल वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शिरकत नहीं कर पाए थे।

loksabha election banner

इन कार्यक्रमों में एक आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस भी था। इसके अलावा संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। आखिरी समय में इसकी जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उठानी पड़ी थी।

इन दिनों शीत कालीन सत्र चल रहा है, जिसका समापन चार दिसंबर को होगा। संभावना जताई जा रही है कि सत्र खत्म होने के तत्काल बाद अरविंद केजरीवाल अपने इलाज के लिए बेंगलुरू जा सकते हैं।

इसी साल मार्च में शुगर लेबल 300 से ऊपर जाने के बाद डाक्टरों ने उन्हें नेचुरोपैथी की सलाह दी थी। इस पर अमल करते हुए केजरीवाल बेंगलुरू स्थित नेचुरोपैथी केंद्र इलाज के लिए गए थे।

इस दौरान सरकार के कामकाज की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संभाली थी। पिछली बार अपना इलाज कराने के लिए केजरीवाल दस दिन बेंगलुरू में रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.