Move to Jagran APP

केजरीवाल के आवास पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, पूर्व मेयर घायल

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के एक पूर्व मेयर को गहरी चोट आई है। घायल अवस्‍था में पूर्व मेयर को आइपी कॉेलज के नजदीक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 03:01 PM (IST)
केजरीवाल के आवास पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, पूर्व मेयर घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के एक पूर्व मेयर को गहरी चोट आई है। घायल अवस्था में पूर्व मेयर को आइपी कॉेलज के नजदीक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल किया।

loksabha election banner

चुनाव वादा नहीं निभाने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा नहीं किया।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस के साथ झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर राम नायारण दूबे को गहरी चोट आई है। उन्हें आइपी कॉेलज के नजदीक ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाजपा के बाद इस मामले में अब कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस के वरिष्ट नेता अजय माकन ने भ्ाी केजरीवाल को पत्र लिखकर यह पूछा है कि आखिर वह दिल्ली में विकास कार्य कब से शुरू करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.