Move to Jagran APP

पति के दोस्त ने फंसा ली बीवी फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध

दोस्त को बार-बार घर पर लाना पति को महंगा पड़ गया। दोस्त की गैरमौजूदगी में पत्नी दोस्त से प्यार कर बैैठी। कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इसके बाद दोस्ती को दगा देते हुए वह उसकी बीवी को लेकर भाग गया। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिस गिरफ्त में आई

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2015 10:29 AM (IST)
पति के दोस्त ने फंसा ली बीवी फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध

नोएडा। दोस्त को बार-बार घर पर लाना पति को महंगा पड़ गया। दोस्त की गैरमौजूदगी में पत्नी दोस्त से प्यार कर बैैठी। कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इसके बाद दोस्ती को दगा देते हुए वह उसकी बीवी को लेकर भाग गया। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिस गिरफ्त में आई है, लेकिन वह पति के साथ नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

loksabha election banner

'नहीं चाहिए पति रहूंगी प्रेमी के साथ'

पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर महिला को तो ढूंढ़ निकाला है, लेकिन वह किसी भी हाल में वहां पर रहने के लिए तैयार नहीं है। पत्नी का साफतौर पर कहना है कि वह प्रेमी के साथ ही पूरा जीवन गुजारेगी।

चार साल पहले हुई थी शादी

महिला मूलरूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी कन्नौज के युवक से हुई थी। इनकी करीब तीन वर्ष की एक बेटी है।

ब्यूटी पार्लर के लिए निकली भाग गई प्रेमी के साथ

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले महिला ब्यूटी पार्लर के लिए घर से निकली थी और बच्ची के साथ ही गायब हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। छानबीन के बाद रविवार को अचानक उसका पति, महिला के परिजनों के साथ ही नवादा गांव स्थित उसके कमरे पर पहुंच गया।

तीन साल की बच्ची भी साथ

कन्नौज से तीन वर्ष की बच्ची के साथ गायब हुई महिला नवादा गांव में प्रेमी के साथ मिली। रविवार दोपहर पति उसे ढूंढते हुए नवादा गांव पहुंचा था। इसके बाद वहा घंटों हंगामा हुआ।

महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराया। महिला अपने परिजनों के साथ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.