दिल्ली समेत यूपी के इन 3 शहरों के लोगों के लिए खुशखबरी, सफर होगा और आसान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh transport corporation) जल्द ही नोएडा डिपो यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद ग्रेटर नोएडा और दिल्ली रूट पर करीब 18 बसें बढ़ाएगा।
दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली के साथ-साथ इससे सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh transport corporation) जल्द ही नोएडा डिपो यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली रूट पर करीब 18 बसें बढ़ाएगा। जाहिर इससे न केवल नोएडा, बल्कि ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा होगा। सूत्रों की मानें तो सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से ही इन रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा हो जाएगा और लोगों को सफर आसान हो जाएगा। इन बसों के संचालन के बाद ग्रेटर नोएडा के गांवों में भी कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।
गौरतलब है कि फिलहाल नोएडा डिपो से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा रूट पर तकरीबन 22 बसें चलाई जा रही हैं। यह जानकारी मिली है कि मेरठ, अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर की तरह ही स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव की मानें तो जल्द ही गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली रूट पर करीब 18 बसें बढ़ाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा के गांवों की कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। सभी नई सीएनजी बसें हैं। यहां पर बता दें कि डिपो में नई और पुरानी मिलाकर करीब 262 बसें हैं। सभी सामान्य बसें हैं।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप