गाजियाबाद की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक शख्स की मौत
लोनी इलाके में फर्रुखनगर की पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। हादसे में कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से एक शख्स इमरान की मौके पर ही मौत हो गई।
गाजियाबाद (जेएनएन)। लोनी इलाके में फर्रुखनगर की पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। हादसे में कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से एक शख्स इमरान की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भीषण आग आज सुबह 8 बजे के आसपास लगी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग़ाज़ियाबाद का फरुखनगर पटाखा निर्माण को लेकर पूरे देश में मशहूर है। यहां पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी बनाने का काम किया जाता है।
कई साल पहले एक हादसे में जलकर सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद गांव के बाहर खेतो में फैक्ट्रियां बनाने की अनुमति दी गई,जिससे आबादी में कोई हादसा ना हो।
फैक्टरी मालिकों के सामने तमाम तरह के मानक तय किये गए उसके बाद उन्हें पटाखा बनाने के लाइसेंस दिए गए लेकिन पिछले कुछ सालों में पुलिस से साठगांठ करके लोगों ने सैकड़ों फैक्ट्रियां बना ली।
इस बार भी गाजियाबाद के फरुखनगर का यही हाल है। इलाके में 80 लाइसेंसी फैक्ट्रियां हैं और इसके अलावा लगभग 200 फैक्ट्रियां यहां अवैध रूप से चल रही हैं।