डेपुटेशन पर आए अफसरों की अवधि बढ़ाने का विरोध
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम में डेपुटेशन पर आए अधिकारियों की अव
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में डेपुटेशन पर आए अधिकारियों की अवधि बढ़ाने का निगम की नियुक्ति व पदोन्नति समिति के सदस्यों ने विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि डेपुटेशन पर आए अधिकारियों की फाइल को पहले समिति में लाया जाना चाहिए, लेकिन निगम आयुक्त द्वारा फाइल को महापौर से पूर्व अनुमति लेकर आगे बढ़ा दिया जाता है और उनकी अवधि बढ़ा दी जाती है। पार्षदों ने इस प्रवृत्ति को घातक बताया। बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमैन गो¨वद अग्रवाल ने की।
पार्षद राजकुमार बल्लन ने कहा कि डेपुटेशन पर आए अधिकारी का कार्यकाल तभी बढ़ाया जाए, जब फाइल को समिति में लाया जाए। इसके पहले उनकी डेपुटेशन अवधि न बढ़ाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डेपुटेशन के अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नहीं बैठाना चाहिए। इनकी अवधि खत्म होने से पहले ही इनकी फाइल को नियुक्ति समिति में लाया जाए। निगम पार्षद कुमारी ¨रकू ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में ऐसी क्या बात है कि डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारी यहां से जाना ही नहीं चाहते हैं। पूर्वी निगम के आधे से अधिक ऊंचे पदों पर डेपुटेशन वाले अधिकारी काम कर रहे हैं। यहां आने वाले अधिकारी हर बार अपनी अवधि बढ़ाते रहते हैं। इससे लगता हैं कि दाल में कुछ काला है।
कई अन्य पार्षदों ने भी कहा कि डीसी लेवल के दो अधिकारी पिछले कई सालों से पूर्वी दिल्ली में डेपुटेशन पर आए हुए हैं और हर बार इनकी अवधि बढ़ाई जा रही है। निगम के अपने काडर के अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जाए, क्योंकि वे अनुभवी हैं। निगम के कार्यों की उन्हें पूरी जानकारी है।