दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया का कहर, अब तक 11 लोगों की मौत
दिल्ली-एनसीआर मेंं डेंंगू और चिकनगुनिया का कहर जारी है। बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल मेंं चार और एम्स मेंं एक मरीज सहित पांच लोगोंं की मौत के मामले सामने आए।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर मेंं डेंंगू और चिकनगुनिया का कहर जारी है। बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल मेंं चार और एम्स मेंं एक मरीज सहित पांच लोगोंं की मौत के मामले सामने आए। मृतकोंं मेंं तीन उत्तर प्रदेश के नोएडा व मुज्जफरनगर के तथा दो दिल्ली के निवासी थे। चिकनगुनिया से अब तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालो मेंं 11 लोगोंं की मौत हो चुकी है। इनमेंं से आठ बुजुर्ग थे। इससे स्पष्ट है कि चिकनगुनिया बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा है।
कहीं परेशानी का सबब न बन जाए वायरल इंफेक्शन, ध्यान रखें ये बातें
सबसे पहले गंगाराम अस्पताल व हिंदू राव अस्पताल मेंं चिकनगुनिया से मरीजोंं की मौत के मामले सामने आए थे। गंगाराम अस्पताल मेंं चार व हिंदू राव अस्पताल मेंं एक मरीज की मौत हुई थी। इसके अलावा अपोलो अस्पताल मेंं गाजियाबाद के एक बुजुर्ग मरीज की मौत का मामला सामने आया था।
दिल्ली में डेंगू व चिकनगुनिया का कहर, एक बेड पर चल रहा कई मरीजो का इलाज
बुधवार को अस्पताल प्रशासन द्वारा बयान मेंं कहा गया कि अपोलो मेंं चिकनगुनिया से अब तक कुल पांच मरीजोंं की मौत हो चुकी है, जिसमेंं गाजियाबाद के 80 वर्षीय महेंंद्र प्रसाद भी शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला व एक 86 वर्षीय बुजुर्ग (पुरुष) की मौत हुई है। दिल्ली के रहने वाले दो लोगो की भी मौत हुई, जिसमे एक युवक (31 वर्षीय) व 88 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। मरीजोंं को चिकनगुनिया के अलावा दूसरी बीमारियां भी थींं। बुजुर्गों को किडनी फेल्योर व हृदय की बीमारी थी। इसके चलते वे चिकनगुनिया की बीमारी से उबर नहीं सके। अपोलो मेंं मौत की यह सभी घटनाएं तीन सप्ताह के अंदर हुई है।
चिकनगुनिया के साथ डेगू के संक्रमण के चलते हुई युवक की मौत
अस्पतालोंं मेंं कई मरीज ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिन्हेंं चिकनगुनिया के साथ-साथ डेंंगू का भी संक्रमण है। एम्स के डॉक्टर ये बात पहले ही कह चुके है कि कुछ मरीजोंं मेंं चिकनगुनिया व डेंंगू दोनोंं बीमारियोंं का संक्रमण पाया जा रहा है। यह स्थिति मरीजोंं के लिए अधिक खतरनाक होती है। अपोलो मेंं दिल्ली के 31 वर्षीय युवक की मौत का कारण इन दोनोंं बीमारियोंं का एक साथ संक्रमण बना।
चिकनगुनिया किसी व्यक्ति को जीवन में दोबारा नहीं होता, पढ़ें और भी कई खास बातें
एम्स मेंं मुज्जफरनगर के मरीज की मौत
एम्स मेंं मंगलवार देर रात को 50 वर्षीय पुरुष मरीज की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत मेंं लेकर इलाज के लिए एम्स की इमरजेंंसी मेंं पहुंचे थे। रेफर करने वाले अस्पताल मेंं ही उसमेंं चिकनगुनिया की पुष्टि हो चुकी थी। एम्स प्रशासन के अनुसार उसे अंतिम समय मेंं इलाज के लिए लाया गया था। उसे चिकनगुनिया के अलावा ब्लड मेंं संक्रमण (सेप्सिस) था। संक्रमण के चलते उसके महत्वपूर्ण अंगो ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई।
'दिल्ली में चिकनगुनिया से नहीं हुई किसी की मौत, मीडिया फैला रहा है भ्रम'
मृतकों मे आठ उत्तर प्रदेश व तीन दिल्ली के
दिल्ली के विभिन्न अस्पतालोंं मेंं मौत के जो मामले सामने आए हैं, उसमेंं से आठ उत्तर प्रदेश के हैंं। इसके अलावा तीन दिल्ली के है।