खतरनाक घोषित इमारत में चल रहा था काम, हादसे में एक की मौत
पूर्वी दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
By JP YadavEdited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 03:57 PM (IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना चांदनी चौक के कृष्णा नगर मार्केट की है।
बताया जा रहा है कि यह इमारत पहले से ही खतरनाक घोषित थी। इसके बावजूद इमारत में निर्माण का काम चल रहा था। बताया तो यह भी जा रहा है कि पुलिस और दिल्ली नगर निगम की मिलिभगत से निर्माण कार्य चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें