Move to Jagran APP

घूसखोर मंत्री आसिम अहमद खान की कुर्सी गई, CBI को सौंपी जांच

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार इस पर अमल भी किया है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 04:10 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 08:21 AM (IST)
घूसखोर मंत्री आसिम अहमद खान की कुर्सी गई, CBI को सौंपी जांच

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार इस पर अमल भी किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में लिप्त पाने पर पर्यावरण और खाद्य आपूर्ति मंत्री को पद से हटा दिया और मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी।

loksabha election banner

मंत्री की बदजुबानी,'चार घंटे केजरीवाल ने पकाया, दिमाग खराब मत करो'

ऑडियो में मांग रहे थे छह लाख की घूस

आसिम अहमद खान पुरानी दिल्ली स्थित मटिया महल विधानसभा से विधायक हैं। पेशे से बिल्डर आसिम खान खान को ऑडियो में मटिया महल विधानसभा में एक अवैध निर्माण के लिए 6 से 8 लाख रुपये की रिश्वत की मांग करते पाया गया है।

'चार घंटे केजरीवाल ने पकाया है, दिमाग खराब मत करो'

ऑडियो में आसिम खान सौदा बिगड़ते देखकर कह रहे हैं, 'बात आठ लाख में तय हुई थी तो उतने ही पैसे दो। अभी चार घंटे केजरीवाल ने अपनी बैठक में पकाया है, दिमाग खराब मत करो”। जिस व्यक्ति ने ये ऑडियो स्टिंग किया है उसने कल ही इसकी ऑरिजनल कॉपी सीएम केजरीवाल को सौंप दी थी।

AAP की फूट आई सामने, केजरीवाल पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं- गांधी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे सुनने के बाद आसिम अहमद खान को मंत्री पद से हटा दिया और जांच सीबीआई को सौंप दी।

इसके साथ कैबिनेट मंत्री की सीबीआइ जांच की सिफारिश भी कर दी है। मुख्यमंत्री ने बाकायदा पत्रकार वार्ता करके इसकी जानकारी दी। केजरीवाल की कैबिनेट में शामिल खाद्य व आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद पर छह लाख रुपये लेने का आरोप लगा था।


भ्रष्टाचार पर घिरी सरकार, भाजपा ने बोला हमला

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक दिन पहले ही इससे जुड़े आरोप हमारे सामने आए और रात भर इस मामले पर गौर किया। इसके बाद मंत्री को हटाने का फ़ैसला किया।

ऑडियो टेप सीबीआइ के पास जाएगा

बर्खास्त कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद से जुड़ा ऑडियो टेप सीबीआई को जांच के लिए भेजा जाएगा। केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार में कहीं भी भ्रष्टाचार होगा तो कार्रवाई तो हर हाल में होगी।

मुख्यमंत्री ने बर्खास्तगी से दिया कड़ा संदेश

केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर अन्य लोगों को भी कड़ा संदेश दिया है। इससे ये संदेश जाएगा कि अगर सरकार अपने मंत्री को हटा सकती है तो किसी के ख़िलाफ़ भी कदम उठाया जा सकता है।

बर्खास्तगी के बहाने भाजपा पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला है। केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर हमलावार अंदाज में कहा कि जिस तरह हमने अपने मंत्री के खिलाफ कदम उठाया, भाजपा उसी तरह शिवराज या वसुंधरा के खिलाफ करके दिखाए।

पहली बार जीते और बन गए मंत्री

कैबिनेट मंत्री का बर्खास्त करने के साथ केजरीवाल ने आसिम अहमद के स्थान पर इमरान को खाद्य व आपूर्ति मंत्री बना दिया है। गौरतलब है कि आसिम अहमद खान ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत के बाद उन्हें तुरन्त मंत्री पद दे दिया गया था।

भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशाना

आप मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद विपक्षी पार्टियों ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा विधायक बिजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि आठ महीने में ये लोकायुक्त या जनलोकपाल बिल पास नहीं कर सके। मंत्री को बर्खास्त कर आप सकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है। वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आठ महीने में इनके एक तिहाई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.