दिलराज पर शुरू हुई सियासी महाभारत, केजरीवाल ने LG को कहा हिटलर
केजरीवाल और नजीब जंग के बीच एक बार फिर महाजंग शुरू हो गई है। केजरीवाल ने इस बार एलजी को हिटलर की उपाधि दे दी है। हालांकि इस बाबत अभी तक एलजी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने आइएएस अधिकारी दिलराज कौर को दिल्ली महिला आयोग में बतौर सदस्य सचिव नियुक्त किया है। इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दिलराज कौर की नियुक्ति के एक दिन बाद यानी बुधवार को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उपराज्य़पाल पर हमला बोलते हुए इशारों-इशारों में उन्हें तानाशाह तक करार दे दिया है।
ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है- ‘उपराज्यपाल हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वह तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।' इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है- उप राज्यपाल नजीब जंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं।’
राजनीतिः अब केजरीवाल की निगाहें मध्य प्रदेश पर, 20 को होगी बड़ी रैली
LG is acting like Hitler, following in footsteps of his masters Mr Modi n Amit Shah pic.twitter.com/0hZkAuBTT3
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 7, 2016
उप राज्यपाल ने आइएएस अधिकारी दिलराज कौर को महिला आयोग में सदस्य सचिव नियुक्त करने का निर्णय केजरीवाल द्वारा दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के सदस्य सचिव पद पर अल्का दीवान की नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल के आठ दिन बाद लिया है।
सांसद शशि थरूर के घर चोरी, मोदी का दिया अनमोल तोहफा भी गायब
बता दें कि उपराज्यपाल नजीब जग को लिखे शिकायती पत्र में केजरीवाल ने लिखा था कि डीसीडब्ल्यू के सदस्य सचिव के तौर पर यह नियुक्ति असवैधानिक है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि इस पद को लेकर उपराज्यपाल ने चुनी हुई सरकार से बात तक नहीं की, जबकि एलजी को इस सबध मे बातचीत करनी चाहिए थी। सरकार ने ऐसे किसी नाम की सिफारिश नहीं की थी। सरकार ने पहले ही कुछ नामों को भेजा था। इन पर विचार किए बिना अलका दीवान को इस पद पर नामित किया गया।
उन्होंने कहा था कि यह नियुक्ति असवैधानिक है और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश एव डीसीडब्ल्यू कानून के खिलाफ है। इस आयोग के कामकाज के लिए स्वायत्तता बनाए रखना जरूरी है।
पत्र मे केजरीवाल ने लिखा था कि यदि आयोग को अपने विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी, तो सरकारी अधिकारियों पर सवाल खड़ा होगा। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए आयोग के नियमों से खिलवाड़ नही किया जाना चाहिए।
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने आइएएस अधिकारी दिलराज कौर को दिल्ली महिला आयोग में बतौर सदस्य सचिव नियुक्त किया है।