दिल्ली: मेट्रो स्टेशन में घुसा ट्रक, तस्वीर देखकर हैरान रह जाएंगे आप
शुक्रवार रात दिल्ली के नौरोजी नगर मेट्रो स्टेशन सबवे पर एक ट्रक फंस गया। ट्रक को फंसा देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
नई दिल्ली। शुक्रवार रात दिल्ली में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ। हादसा नौरोजी नगर मेट्रो स्टेशन पर हुआ। जानकारी के मुताबिक रात के वक्त एक ट्रक चालक ट्रक के साथ मेट्रो के प्रवेश द्वार में घुस गया। संकरी जगह होने की वजह से ट्रक मेट्रो सबवे में ही फंस गया। हादसे के बाद खुद को फंसा हुआ देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सुबह के वक्त लोगों ने जब मेट्रो सबवे पर ट्रक को फंसा हुए देखा तो हैरान रह गए। आसपाल लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
A speeding truck got stuck in entrance of a subway in Delhi's Nauroji Nagar last night. Driver absconding pic.twitter.com/L8bKlwfbsK
— ANI (@ANI_news) May 21, 2016