Move to Jagran APP

दयानंद ने कुरीतियों के खिलाफ लड़ना सिखाया : मीरा

By Edited By: Published: Sun, 18 Nov 2012 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2012 12:03 AM (IST)
दयानंद ने कुरीतियों के खिलाफ लड़ना सिखाया : मीरा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : केंद्रीय आर्य युवक परिषद व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पीतमपुरा दिल्ली हाट में महर्षि दयानंद सरस्वती के 129वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर मीरा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव व बाल विवाह आदि के खिलाफ लड़ना सिखाया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज की उन्नति संभव है।

loksabha election banner

भारत विकास परिषद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार जैन ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती नव जागरण के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक क्रांति का शंखनाद किया था। उन्होंने एक ईश्वर, एक धर्म, एक संस्कृति को ध्येय वाक्य मान समस्त मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। वे विधवा विवाह के समर्थक व सती प्रथा व बाल विवाह के प्रबल विरोधी थे। कार्यक्रम में गायकों ने कई कर्णप्रिय भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन केंद्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य ने किया। इस मौके पर उत्तरी निगम में नेता सदन डा. महेंद्र नागपाल, पार्षद ममता नागपाल व मनोहर लाल बुद्धिराजा सहित गई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.