निगम ने रोहिणी जोन में ढहाया अवैध निर्माण
बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता : निगम के तोड़फोड़ विभाग ने मंगलवार को रोहिणी जोन में अवैध निर्माण ढहा दिया। स्थानीय पुलिस की सहायता से कुल दस निर्माण को ध्वस्त किया गया। लोगों के छिटपुट विरोध के बावजूद पूरे दिन कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
निगम का तोड़फोड़ दस्ता सुबह ग्यारह बजे ही अवैध निर्माण ढहाने के लिए चिह्नित निर्माण को ढहाने पहुंच गया। इसी क्रम में रोहिणी सेक्टर-छह स्थित बी-3 97/ 98 के तीसरे तल पर बनी छत तोड़ी गई। मंगोलपुरी बी-1 /5 में द्वितीय तल पर बने शौचालय और स्नानघर को तोड़ा गया। एमयू-1 डी उत्तरी पीतमपुरा में निर्माणाधीन छत ढहाई गई। बुनकर कॉलोनी स्थित ए-73 के तृतीय तल पर बनाई गई छत तोड़ी गई। ए-373 पर भूतल पर निर्माणाधीन दीवार एवं खंभे तोड़ दिए गए। सी-8/ 67 सेक्टर-आठ में भूतल पर बने कमरे के स्लैब तोड़े गए। विजय विहार स्थित जी-70 एवं ई 1/ 83 में प्रथम एवं द्वितीय तल पर बने स्लैब को तोड़ा गया। मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में ए-23-24 और ए-25 में तृतीय तल पर बनी विभाजन दीवार और छत पर बनाए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर