Move to Jagran APP

दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों में आज से दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 02:21 PM (IST)
दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों में आज से दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान
दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों में आज से दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली (जेएनएन)। बारिश का मौसम एक बार फिर लौटने के बेताब है। इसका असर भी आज यानी शुक्रवार से दिखाई देने लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा के साथ चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश का अनुमान है। विभाग का कहना है कि कल यानी 22 और 23 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 

loksabha election banner

वहीं, मौसम विभाग बृहस्पतिवार शाम से ही दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना जता चुका है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में कुछ अंतराल पर बादल छाए रहे। बताया जा रहा है कि यह बदलाव कई दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान बारिश भी होगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। मानसून की पूर्वी और पश्चिमी हवाएं भी टकरा रही हैं।

मौसम के इस बदलाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों में 22 से 25 सितंबर के बीच बारिश की संभावना है। इस बदलाव का असर राजधानी में भी नजर आएगा।

दूसरी तरफ बुधवार को सुबह ही सूर्य देव निकल आए। दिन चढ़ने के साथ- साथ धूप भी तेज होती गई। तेज धूप से दिल्ली वासी काफी परेशान दिखाई दिए।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नमी का स्तर अधिकतम 84 और न्यूनतम 46 फीसद रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.