Move to Jagran APP

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय मिशन को समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता: अमित शाह

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चुनावी मश

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM (IST)
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय मिशन को समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता: अमित शाह
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय मिशन को समर्पित हैं भाजपा कार्यकर्ता: अमित शाह

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चुनावी मशीन नहीं बल्कि देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय मिशन के लिए काम करने को समर्पित लोग हैं। इसे ध्यान में रखकर संगठन की कार्यपद्धति को बदला गया है और इसके तहत 19 विभाग एवं 10 प्रकल्प बनाए गए हैं। वह अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन नवगठित विभागों एवं प्रकल्पों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विभागों व प्रकल्पों के पदाधिकारियों को उनके दायित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दिया गया दायित्व खुद के प्रचार का अवसर नहीं जनसेवा करने की चुनौती है। नवगठित विभाग एवं प्रकल्प जहा संगठन को सुचारू रूप से चलाने का माध्यम बनेंगे वहीं सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के माध्यम से पार्टी को 11 करोड़ कार्यकर्ताओं का एक ऐसा संगठन बनाना है जिसका लक्ष्य सामाजिक, सास्कृतिक एवं भारतीयता से ओतप्रोत हो। भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने विभाग प्रमुखों को प्रखर योजनाओं के साथ विभाग चलाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि देश के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता काम आए इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह किसी भी पार्टी के लिए ऐतिहासिक कदम है। शनिवार को हुई बैठकों में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, सह-प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित दिल्ली के सांसद व विधायक मौजूद थे।

उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व बताते हुए इसका सही उपयोग करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्षों से बात कर उनके कामों की जानकारी ली। प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की होने वाली बैठकों के बारे में भी चर्चा की। दो दिवसीय प्रवास के दौरान अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर ग्रुप के सदस्यों, विभागों एवं प्रकल्पों के पदाधिकारियों के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों के साथ दिल्ली की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.