विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है भाजपा : आप
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि भाजपा आप विधायकों को तोड़ने का प्रय
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि भाजपा आप विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। विधायकों को लालच दिया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अलका लांबा द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप पर पूछे गए सवाल के जवाब में आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि अलका लांबा ने सही आरोप लगाया है। यह हकीकत है कि उनसे भाजपा के लोगों ने संपर्क किया है।
सुबूत नहीं देने पर भाजपा द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की बात पर दिलीप पांडेय ने कहा कि हमने किसी का नाम नहीं लिया है तो कार्रवाई कैसी। मगर यह सच है कि आप विधायकों से संपर्क कर लालच देने का प्रयास किया जा रहा है। जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख सहित अन्य विधायकों से भी भाजपा के लोगों ने संपर्क किया है। यह पहली घटना नहीं है। भाजपा इस तरह के हथकंडे अपनाती रही है। इस मुद्दे पर जल्द पूरे सुबूत के साथ जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आप विधायक वेद प्रकाश इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से आप अपने विधायकों पर नजर भी रख रही है।