बूथ खोजने के लिए भटकते रहे आशीष खेतान
जासं, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप)के नेता और दिल्ली डायलॉग कमीशन के चेयरमैन आशीष खेतान वोट द
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM (IST)
जासं, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप)के नेता और दिल्ली डायलॉग कमीशन के चेयरमैन आशीष खेतान वोट देने के लिए डेढ़ घंटे तक भटकते रहे, लेकिन उन्हें बूथ नहीं मिला। इस कारण वह बिना वोट डाले ही लौट गए।
खेतान का मतदान केंद्र मयूर विहार फेज-1 स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में था। लेकिन उनके पास चुनाव आयोग या किसी पार्टी की पर्ची नहीं आई थी। इस कारण वह स्कूल में बने कई बूथों पर गए, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका वोट किस बूथ पर है। हालांकि, चुनाव आयोग के नंबर पर एमएसएस करने पर यह जानकारी जरूर मिली कि इस स्कूल में आपका वोट है, लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वोट किस बूथ में है। करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद वह वापस लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें