Move to Jagran APP

राहुल पर बरसीं बरखा तो कांग्रेस ने किया बाहर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी के खिलाफ मोर्चा खोलना दिल्ली महिला कांग्रेस

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:21 PM (IST)
राहुल पर बरसीं बरखा तो कांग्रेस ने किया बाहर
राहुल पर बरसीं बरखा तो कांग्रेस ने किया बाहर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

loksabha election banner

काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी के खिलाफ मोर्चा खोलना दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को भारी पड़ गया है। पार्टी ने झल्लाहट में 24 घंटे के भीतर ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं, बरखा का कहना है, राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि वह कांग्रेस को फैमिली लिमिटेड की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बरखा ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राहुल गाधी को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अयोग्य करार दिया था। उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उन्हें पार्टी से निकाले जाने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने उन्हें पद से हटाने की घोषणा कर दी थी। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली प्रदेश काग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने बैठक कर सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फरमान सुना दिया।

गौरतलब है कि बरखा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर राहुल से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दें, वह मानसिक रूप से पद संभालने लायक नहीं हैं। वहीं, पार्टी से निकाले जाने पर उन्होंने कहा, मैं जानना चाहती हूं कि राहुल गांधी के खिलाफ बोलना पार्टी विरोधी गतिविधि कैसे हो गई। उन्हें कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए। उनके रहते नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सामने कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकती है। उन्हें राम व रहीम का अंतर भी नहीं मालूम है, इसलिए देश को मजबूत विपक्ष देने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.