Move to Jagran APP

राहुल गांधी पर बरसीं बरखा, बोलीं- कांग्रेस में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी बगावत का झंडा थाम लिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 10:34 PM (IST)
राहुल गांधी पर बरसीं बरखा, बोलीं- कांग्रेस में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
राहुल गांधी पर बरसीं बरखा, बोलीं- कांग्रेस में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी बगावत का झंडा थाम लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। इस बीच, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने बरखा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि काग्रेस का नेतृत्व कमजोर है। उनके अनुसार, कांग्रेस का हर नेता यह महसूस कर रहा है पर कोई सामने आकर नहीं बोल पा रहा है। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गाधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया तो यह पार्टी के लिए आपदा की तरह होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा तो वह अदालत जाएंगी।

बरखा ने कहा कि पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें दरकिनार किया जाता है। पार्टी के बड़े नेताओं के पास महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने का वक्त नहीं है। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण में हो रही धांधली की शिकायत भी नहीं सुनी गई।

यह भी पढ़ेंः टिकट बंटवारे को लेकर माकन पर बरसीं बरखा सिंह, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि बीते दिनों नवरात्र का उपवास होने के बावजूद महिलाएं अपनी शिकायत लेकर राहुल से मिलने गई थीं, लेकिन वह होटल में दोस्तों के साथ पार्टी करने में व्यस्त रहे।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगी, लेकिन प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल नगर निगम की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दु‌र्व्यवहार किया था।

यह भी पढ़ेंः राहुल को कांग्रेस के लिए 'आपदा' बताने वालीं बरखा पार्टी से निकाली गईं 

इसकी शिकायत उन्होंने सोनिया गांधी से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि माकन और राहुल सिर्फ महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। हकीकत में वे महिलाओं को मात्र वोट बैंक समझते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.