Move to Jagran APP

उत्तरांचल महिला मंडल की बैठक अनाथ बच्चों की मदद पर चर्चा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : उत्तरांचल महिला मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया और संस्था क

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Apr 2017 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 05:05 PM (IST)
उत्तरांचल महिला मंडल की बैठक अनाथ बच्चों की मदद पर चर्चा
उत्तरांचल महिला मंडल की बैठक अनाथ बच्चों की मदद पर चर्चा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

prime article banner

उत्तरांचल महिला मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया और संस्था के कामकाज की समीक्षा की गई। इस दौरान गरीबों की मदद व अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो पर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल का उद्देश्य सभी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें, इस दिशा में प्रयास किए जाते हैं। गरीब व अनाथ बच्चों के मार्गदशर््न के लिए कार्य किए जाते हैं। इसमें मंडल की महिलाएं काफी लगन से कार्य करतीं हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का आयोजन भी महिला मंडल की ओर से बड़े धूमधाम व आस्था के साथ किया जाता है। नौ दिन तक महिलाएं व्रत रखतीं हैं। इसके अलावा भी अन्य धार्मिक आयोजन धूमधाम से किए जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.