नोटिस पर लगाई रोक
जासं, नई दिल्ली : हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा एक एनजीओ को जारी कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी है
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 10:15 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा एक एनजीओ को जारी कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी है। विदेश से धन प्राप्त करने के मामले में वार्षिक रिटर्न दाखिल न करने पर यह नोटिस जारी किया गया था। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष एनजीओ सामाजिक सरोकारों के संवर्धन ने ये याचिका दायर की थी। याची ने आरोप लगाया कि केंद्र ने अक्टूबर 2016 में विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत उसके लाइसेंस को नवीनीकृत करने से इन्कार कर दिया था। लेकिन उसे दिसंबर में नोटिस जारी किया गया है। याची ने कहा जब उसके संगठन का पंजीकरण 31 अक्टूबर 2016 को ही खत्म हो गया तो सरकार कैसे उसे दिसंबर में नोटिस जारी कर सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें