Move to Jagran APP

महापौर व उपमहापौर बने शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 11:34 PM (IST)
महापौर व उपमहापौर बने शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। महापौर इस समिति की पदेन अध्यक्ष होती हैं, लेकिन उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद ही समिति का गठन हो पाता है।

loksabha election banner

निगम मुख्यालय में चुनाव की प्रक्रिया को पूरी करते हुए महापौर सत्या शर्मा को अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो का था। विपक्ष की ओर से किसी को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। विपक्ष ने समितियों के चुनाव का बहिष्कार किया हुआ है। इससे ढिल्लो को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान समिति के अधिकतर सदस्य नदारद थे, सिर्फ निगम पार्षद सुनील कुमार झा ही पहुंचे थे।

डेम्स कमेटी के नामांकन की अंतिम तारीख आज

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की अधिकतर विशेष एवं तदर्थ समितियों के चुनाव हो गए हैं, लेकिन दो समितियों के चुनाव बचे हुए हैं। इनमें पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति (डेम्स) भी शामिल है। पिछले दिनों सहमति नहीं बन पाने की वजह से इसके नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई थी। अब इस समिति के चुनाव के लिए फिर से नामांकन की तारीख घोषित की गई है। आज इस समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन सहमति चंदा शर्मा को लेकर बनी है। पहले इस पद के लिए सुशील उपाध्याय का नाम भी चल रहा था, लेकिन उनके नाम पर संगठन से हरी झंडी नहीं मिल पाई। इस वजह से चंदा शर्मा का डेम्स कमेटी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। विपक्ष ने पहले ही समितियों के चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की हुई है। पिछले दिनों जितनी समितियों के चुनाव हुए हैं, उनमें कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया है। नेता प्रतिपक्ष वरयाम कौर ने कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सबसे पहले शिक्षा समिति फिर अन्य समितियों के चुनाव कराओ, लेकिन सत्ता पक्ष शिक्षा समिति में हार के डर की वजह से उसका चुनाव ही नहीं करवा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.