Move to Jagran APP

सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने अपने ड्यूटी इंचार्ज पर छे

By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 10:15 PM (IST)
सफदरजंग अस्पताल की महिला  डॉक्टर से छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने अपने ड्यूटी इंचार्ज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सफदरजंग थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी डॉक्टर फरार है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर (24) सफदरजंग अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। बृहस्पतिवार रात 1.30 बजे अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच के बाद वह अपने कमरे में चली गई थीं। इसी दौरान प्रभारी डॉक्टर अभय चाय देने के बहाने उनके कमरे में गया और बातें करते हुए अंदर से कमरे को बंद कर दिया। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला डॉक्टर ने इसकी सूचना अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को दी। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसका फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। आरोपी डॉक्टर पर छह माह पहले एक नर्स ने छेडछाड़ करने का आरोप लगाया था। उसने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की थी। इसके बाद आरोपी द्वारा माफी मांग लिए जाने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.