पंजाब में स्वराज पार्टी बनने पर स्वराज अभियान ने दी सफाई
जासं, नई दिल्ली : स्वराज अभियान ने पंजाब में स्वराज पार्टी की घोषणा किए जाने के मामले में सफाई दी है
जासं, नई दिल्ली : स्वराज अभियान ने पंजाब में स्वराज पार्टी की घोषणा किए जाने के मामले में सफाई दी है। स्वराज अभियान के मीडिया संयोजक अनुपम ने कहा कि यह पहल स्वराज अभियान की ओर से नहीं है। हालांकि इससे जुड़े कई साथी स्वराज अभियान की पंजाब यूनिट से हैं, लेकिन पार्टी बनाने के इस निर्णय में स्वराज अभियान द्वारा तय किए गए मापदंडों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
हमने पार्टी बनाने के निर्णय से पहले संगठन के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और आंतरिक लोकतंत्र के कुछ मापदंड तय किये थे। स्वराज अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की दूसरी बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास हुआ था। चूंकि पंजाब के साथियों द्वारा लिया गया यह निर्णय इस प्रक्रिया के आधार पर नहीं हुआ है। इसलिए हम इसे अपनाने में असमर्थ हैं और इसे अपना समर्थन नहीं दे सकते, लेकिन पंजाब में सही राजनीतिक विकल्प देने वाले सभी संगठनों के साथ हम संबंध बनाए रखने के इच्छुक हैं।