UP के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का निधन, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
पंचायती राज मंत्री के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा में शोक सभा हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विधायकों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद विधानसभा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
गुड़गांव। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का आज यहां गुड़गांव के अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को शहर के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आज दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली।
पंचायती राज मंत्री की हालत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
पंचायती राज मंत्री के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा में शोक सभा हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विधायकों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद विधानसभा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
गाजीपुर से विधायक कैलाश यादव को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके चलते उनके शरीर के कई अंग भी नहीं काम कर रहे थे।
सात फरवरी को गंभीर हालत में मेदांता लगाया गया था। वे अपने क्षेत्र में ही एक मीटिंग के दौरान बीमार हुए थे। उन्हें बचाने की चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया. लेकिन बचाया नहीं जा सका।