बाल-बाल बचे किरन रिजिजू, सेना के हेलीकॉप्टर की गाजियाबाद में एमरजेंसी लैंडिंग
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आज दोपहर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आपात लैंडिंग हुई। किरन रिजिजू सेना के हेलीकॉप्टर MI 17 से उत्तराखंड के टिहरी जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, MI 17 हेलीकॉप्टर में आई खराबी के यहां पर लैंडिंग कराना पड़ा।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू के हेलीकॉप्टर की आज दोपहर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आपात लैंडिंग हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित उतार लिया गया है।
किरन रिजिजू पर एयर इंडिया की फ्लाइट लेट करवाने का आरोप
लैंडिंग किन परिस्थितियों में करनी पड़ी? इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। गृहराज्यमंत्री ने उत्तराखंड के लिए उड़ान भरी थी। किरन रिजिजू सेना के हेलीकॉप्टर MI 17 से उत्तराखंड के टिहरी जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, MI 17 हेलीकॉप्टर में आई खराबी के यहां पर लैंडिंग कराना पड़ा।