स्मृति शेषः निदा फाजली को दिल्ली से था खास लगाव
मशहूर शायर निदा फाजली का 78 साल की उम्र में हार्ट-अटैक से निधन हो गया। फिल्म सरफरोश का गाना होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है जैसे लोकप्रिय गाने लिखने वाले निदा फाजली का जन्म1938 में दिल्ली के कश्मीरी परिवार में हुआ था।
नई दिल्ली। मशहूर शायर निदा फाजली का 78 साल की उम्र में हार्ट-अटैक से निधन हो गया। फिल्म सरफरोश का गाना होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है जैसे लोकप्रिय गाने लिखने वाले निदा फाजली का जन्म1938 में दिल्ली के कश्मीरी परिवार में हुआ था।
निदा फाजली का जन्म भले ही दिल्ली में हुआ था लेकिन उनका बचपन और युवावस्था ग्वालियर में बीता। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। 1957 में ग्वालियर कॉलेज से ग्रेजुएट हुए फाजली ने छोटी उम्र से ही लिखना शुरू कर दिया था।
नहीं रहे उर्दू के मशहूर शायर निदा फाजली, मुंबई में ली अंतिम सांस
निदा फाजली दिल्ली में होने वाला मुशायरा कभी मिस नहीं करते थे। दिल्ली के हर मुशायरे में वो जरूर पहुंचते थे और उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटती थी। हाल ही में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक मुशायरा हुआ था जिसमें वो आए थे वहां उन्हें सम्मानित भी किया गया था।
पिछले साल दिल्ली में कई मशहूर शायरों ने मिलकर निदा फाजली के काम को सम्मान देने के लिए एक मुशायरे का आयोजन किया जिसका नाम 'अदबी कॉकटेल' रखा गया था।